Skip to content

Sher-E-Punjab T20 League 2026: उदय सहारन ने 300 के स्ट्राइक रेट से ठोके रन, बठिंडा ने 47 गेंद पर हासिल किया लक्ष्य

Servotech Sports
Sher-E-Punjab T20 League 2026: उदय सहारन ने 300 के स्ट्राइक रेट से ठोके रन, बठिंडा ने 47 गेंद पर हासिल किया लक्ष्य

शेर ए पंजाब टी20 लीग 2026 के 10वें मैच में बठिंडा रॉयल्स ने अमृतसर सूरमाज को 8 विकेट से हरा दिया। अमृतसर ने 11 ओवर में 7 विकेट पर 105 रन बनाए। बठिंडा को डकवर्थ लुईस स्ट्रेन नियम के तहत 107 रनों का लक्ष्य मिला, जो 7.5 ओवर में हासिल हो गया। शेर ए पंजाब टी20 लीग 2026 के 10वें मैच में बठिंडा रॉयल्स ने अमृतसर सूरमाज को 8 विकेट से हरा दिया। अमृतसर ने 11 ओवर में 7 विकेट पर 105 रन बनाए। बठिंडा को डकवर्थ लुईस स्ट्रेन नियम के तहत 107 रनों का लक्ष्य मिला, जो 7.5 ओवर में हासिल हो गया। अमृतसर सूरमा की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं कर सकी। अभय चौधरी ने 21 गेंद पर 36 और राहुल कुमार ने 12 गेंद पर 25 रन बनाए। इन दोनों के अलावा ओपनर सहज धवन 17 और यशमीत सिंह 10 रन ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। कप्तान नमन धीर 1, दीपिन चितकारा 4 और मयंक मार्कंडे बिना खाता खोले आउट हुए। रेवन्प्रीत सिंह 5 और आकाश पांडे 1 रन बनाकर नाबाद रहे। बॉलिंग के लिए आशीष लॉरेंस ने 2 विकेट लिए। गौरव चौधरी, अधिश्री कुमार और सुमीत शर्मा ने 1-1 विकेट लिए।

Source: Jansatta

Our Sponsors