Skip to content
Tickets

26 गेंदों में 77 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी बेकार, मोहाली किंग्स ने 259 का पहाड़ जैसा टारगेट किया चेज

Servotech Sports

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से ठीक पहले सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में आक्रामक बल्लेबाजी की। अमृतसर सूरमाज के लिए खेलते हुए उन्होंने पहले ही मैच में अर्धशतक लगाया।

शेर ए पंजाब टी20 लीग की शुरुआत 30 अगस्त से हो चुकी है। टूर्नामेंट का पहला मैच अमृतसर सूरमा और मोहाली किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में मोहाली किंग्स ने 259 रन का पहाड़ जैसा टारगेट हासिल कर 7 विकेट से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में अमृतसर सूरमा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी के बदौलत 19.5 ओवर में 258 रन बनाए। 259 रन के टारगेट को मोहाली किंग्स ने 19.3 ओवर में हासिल कर लिया। अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी इस मैच में बेकार चली गई।

अभिषेक शर्मा ने 26 गेंदों में बनाए 77 रन

मुकाबले की बात करें तो मोहाली किंग्स की टीम ने इस मैच में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अमृतसर सूरमा को सहज धवन और अभिषेक शर्मा ने तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 5.1 ओवर में 100 रन जोड़ दिए। सहज धवन 18 बॉल पर 7 चौके और दो छक्के की मदद से 45 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने नमन धीर के साथ मिलकर 42 रन की पार्टनरशिप की। अभिषेक ने इस मैच में 26 बॉल पर 296.15 की स्ट्राइक रेट से 77 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके और 7 छक्के लगाए। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए नमन धीर ने भी 22 बॉल पर 47 रन की पारी खेली। अंत में अमृतसर की टीम 19.5 ओवर में 258 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

Source: IndiaTV

Our Sponsors