पंजाब टी-20 लीग 2026: ओपनिंग मैच में आया अभिषेक शर्मा का तूफान, 26 गेंद में ठोक दिए 77 रन

पंजाब टी-20 लीग 2026 की शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट का पहला मैच न्यू चंडीगढ़ में अमृतसर सोर्मस और मोहाली किंग्स के बीच खेला गया। अमृतसर सोर्मस की कप्तानी कर रहे अभिषेक शर्मा ने 77 रनों की तूफानी पारी खेली। उनके सलामी बल्लेबाज सहज धवन ने अभिषेक का भरपूर सहयोग दिया। सहज ने 18 गेंदों में 45 रन की तूफानी पारी खेली।
बावजूद भारतीय टीम बना सकी 159 रन मोहाली किंग्स की कप्तानी रमनदीप सिंह के हाथों में है उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। अमृतसर सोर्मस टीम की शुरुआत अच्छी थी। टीम के दोनों ओपनर मिलकर शतकीय साझेदारी की। अभिषेक शर्मा ने पॉवरप्ले की आखिरी गेंद पर चौके के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया था, उन्होंने 17 गेंदों में फिफ्टी जड़ी।
Source: Dainik Bhaskar
