Skip to content

7 छक्के, 5 चौके, अभिषेक शर्मा का तूफान; 36 गेंद में ठोके 82 रन

Servotech Sports

अभिषेक शर्मा ने शेर ए पंजाब टी20 लीग में लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ा. उन्होंने आज जालंधर वॉरियर्स के खिलाफ 82 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसकी मदद से अमृतसर सूरमास ने 264 का विशाल स्कोर खड़ा किया.

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शेर ए पंजाब टी20 लीग में अपने बल्ले से कहर बरपा रहे हैं. अमृतसर सूरमास के कप्तान अभिषेक ने पहले मैच में 26 गेंदों में 77 रनों की शानदार पारी खेली थी. आज मंगलवार को उनकी टीम के दूसरे मैच में उन्होंने 82 रन बनाए. उनकी टीम के लिए तीसरे नंबर पर खेलते हुए नमन धीर ने शतक जड़ा.

अभिषेक शर्मा ने सहज धवन के साथ पारी की शुरुआत की, हालांकि सहज 2 रन बनाकर आउट हो गए थे. इसके बाद अभिषेक शर्मा और नमन धीर ने दूसरे विकेट के लिए 151 रनों की साझेदारी की. अभिषेक 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुए, तब अमृतसर सूरमास का स्कोर 156 था.

अभिषेक शर्मा ने 36 गेंदों में 227.78 की स्ट्राइक रेट से 82 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 7 छक्के और 5 चौके जड़े. नमन धीर ने 117 रन बनाए. 56 गेंदों में खेली इस शतकीय पारी में नमन ने 10 छक्के और 7 चौके लगाए.

Source: Abp Live

Our Sponsors