Skip to content
Tickets

Chandigarh News: अभिषेक-साहज का तूफान, सूरमाज ने ठोके 258 रन

Servotech Sports

मोहाली। मैनकाइंड फार्मा शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 के उद्घाटन मुकाबले में अमृतसर सूरमाज ने मोहाली किंग्स के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 258 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। आईएस बिंद्रा स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी अमृतसर की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और मोहाली के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा।

कप्तान अभिषेक शर्मा और साहज धवन ने पारी की शुरुआत की और महज 5.1 ओवर में टीम का स्कोर 100 रन तक पहुंचा दिया। साहज ने सिर्फ 18 गेंदों में 45 रन की विस्फोटक पारी खेली। इसके बाद अभिषेक ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने 26 गेंदों में 77 रन बनाए, जिसमें छह चौके और सात छक्के शामिल रहे।

अभिषेक के आउट होने के बाद नमन धीर ने मोर्चा संभाला और 22 गेंदों में 47 रन बनाकर रनगति को और तेज कर दिया। मध्यक्रम में राहुल कुमार ने 13 गेंदों पर 23 रन बनाए और अभय चौधरी के साथ तेज साझेदारी की। अमृतसर के बल्लेबाजों की आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर टीम निर्धारित पारी में 258 रन तक पहुंची। मोहाली किंग्स की ओर से तेजप्रीत सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार ओवर में 38 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।

Source: Amar Ujala

Our Sponsors