अभिषेक शर्मा ने 233 के स्ट्राइक रेट से ठोके रन,अमृतसर की पहली जीत; शेर ए पंजाब टी20 लीग की अंकतालिका, टॉप 5 बैटर बॉलर

शेर ए पंजाब टी20 लीग 2026 के 7वें मैच में अमृतसर सूर्माज ने फजील्का फाल्कन्स को हराते हुए टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की है। अभिषेक शर्मा की कप्तानी वाली अमृतसर का इस टूर्नामेंट में लगातार दो हार के बाद खाता खुला है। इस मुकाबले में अमृतसर के लिए कप्तान अभिषेक बहुत बड़ी पारी नहीं खेल पाए लेकिन 233.33 के स्ट्राइक रेट से 9 गेंद पर 21 रन की तूफानी शुरुआत उन्होंने टीम को दिलाई। फिर नमन धीर और अभय चौधरी की बेहतरीन अर्धशतकीय पारियों से टीम को जीत मिली।
इस मैच में पहले खेलते हुए फजील्का फाल्कन्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 182 रन बनाए थे। फजील्का के लिए विहान मल्होत्रा ने 60 और कप्तान सनवीर सिंह ने 63 रन की पारी खेली थी। उसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमृतसर की शुरुआत अभिषेक ने तेज की लेकिन टीम ने 39 रन पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद नमन धीर (88 नाबाद) और अभय चौधरी (58 नाबाद) ने 147 रनों की नाबाद साझेदारी करते हुए टीम को 7 विकेट से शानदार जीत दिलाई। फजील्का की यह दूसरे मैच में पहली हार है।
Source: Jansatta
