Skip to content
Tickets

259 रन बनाकर भी हार गई अभिषेक शर्मा की टीम, अनमोलप्रीत की तूफानी सेंचुरी से मोहाली की धमाकेदार जीत

Servotech Sports

शेर ए पंजाब टी20 लीग के पहले मुकाबले में मोहाली किंग्स ने अमृतसर सूरमा को 5 विकेट से हरा दिया. मोहली की जीत में अनमोलप्रीत सिंह ने दमदार शतकीय पारी खेली. अनमोलप्रीत ने मोहाली के लिए 133 रन बनाए, जिससे टीम ने 259 रनों के रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की. अमृतसर की तरफ से अभिषेक शर्मा ने 77 रनों की पारी खेली थी.

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के पहले सीजन का धमाकेदार आगाज हो गया है. सीजन का ओपनिंग मैच मोहाली किंग्स और अमृतसर सूरमा के बीच खेला गया. मैच में अमृतसर की टीम ने कप्तान अभिषेक शर्मा की तूफानी 77 रनों की मदद से 19.5 ओवर में 258 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. इसके जवाब में मोहाली किंग्स ने अनमोलप्रीत सिंह की 133 रनों की शतकीय पारी से 3 गेंद पहले ही 5 विकेट के नुकसान 262 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया.

इस तरह टूर्नामेंट के पहले ही मैच में दोनों टीमों को मिलाकर कुल 520 रन बन गए. लीग में ये एक ऐसा रिकॉर्ड बना है, जिसके टूटने में लंबा समय लग सकता है. मुकाबले की बात करें तो मोहाली के लिए खेलने अनमोलप्रीत ने सिर्फ 39 गेंद में शतक पूरा किया. अनमोलप्रीत 51 गेंद में 12 छक्के और 10 चौके की मदद से 133 रन बनाकर आउट हुए. अनमोल के अलावा मोहाली के लिए कप्तान रमनदीप सिंह 40 गेंद में 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 69 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि गुरमेहर सारा ने 26 और हरप्रीत बरार ने 23 रनों का योगदान दिया.

Source: News 18

Our Sponsors