Skip to content
Tickets

मुख्यमंत्री मान ने पंजाब की पहली शेर-ए-पंजाब टी20 क्रिकेट लीग का उद्घाटन किया

Servotech Sports

चंडीगढ़, 30 अगस्त (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को पहली बार आयोजित की जा रही शेर-ए-पंजाब टी20 क्रिकेट लीग का शुभारंभ किया। उन्होंने फ्रेंचाइजी आधारित इस टूर्नामेंट को राज्य के उभरते क्रिकेटरों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने, महत्वपूर्ण अनुभव हासिल करने और खेल में आगे बढ़ने का अहम मंच बताया।

पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) द्वारा आयोजित लीग के पहले सत्र में छह टीम हिस्सा ले रही हैं और इसके सभी मुकाबले 13 सितंबर तक मोहाली स्थित पीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

पीसीए के अध्यक्ष अमरजीत मेहता की मौजूदगी में खिलाड़ियों और आयोजकों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लीग पंजाब के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को बड़े मंच पर खेलने और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए सीखने का अवसर देगी।

Source: The Print Hindi

Our Sponsors