Skip to content

Sher-E-Punjab T20 League: टीम इंडिया से ड्रॉप होने के कुछ घंटों बाद ही शतक, प्रभसिमरन सिंह ने 266 की स्ट्राइक रेट से मचाया गदर

Servotech Sports

प्रभसिमरन सिंह जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा थे लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से ड्रॉप कर दिए हैं। बिना डेब्यू का मौका मिले बाहर होने के कुछ घंटों बाद ही प्रभसिमरन ने 47 गेंदों पर 125 रन ठोक दिए।

जिम्बाब्वे दौरे पर प्रभसिमरन सिंह भारतीय टी20 टीम का हिस्सा थे। इस विकेटकीपर बल्लेबाज को वहां डेब्यू का मौका नहीं मिला। बेंच पर बैठे रहने के बाद वह टीम से ड्रॉप कर दिए गए हैं। अफगानिस्तान के लिए चुनी गई टी20 टीम में उनका नाम नहीं है। बीसीसीआई ने मंगलवार की शाम को टीम का ऐलान किया। इसके कुछ घंटे बाद ही प्रभसिमरन ने तूफानी शतक ठोक दिया।

41 गेंदों पर प्रभसिमरन ने शतक लगाया

शेर ए पंजाब टी20 लीग में प्रभसिमरन सिंह जलंधर वॉरियर्स की कप्तानी कर रहे हैं। मंगलवार की रात उनकी टीम का सामना अभिषेक शर्मा की अमृतसर सूरमास से हुआ। सीजन के इस 5वें मुकाबले में प्रभसिमरन सिंह ने 125 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 41 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। 47 गेंदों की 125 रनों की पारी में प्रभसिमरन सिंह ने 14 चौकों के अलावा 8 छक्के भी मारे। उनका स्ट्राइक रेट 266 का रहा।

Source: Navbharat times

Our Sponsors