Skip to content

प्रभसिमरन सिंह के बल्‍ले ने उगली आग, लगातार दूसरे मैच में शतक ठोककर विरोधी टीम के उड़ाए होश

Servotech Sports

जालंधर वॉरियर्स के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह का बल्ला शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 में आग उगल रहा है। उन्होंने टूर्नामेंट में लगातार दो शतक लगाया है। उनके शतक के दम पर जालंधर ने रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल की। लीग में जालंधर की ये लगातार दूसरी जीत है।

प्रभसिमरन ने इससे पहले अभिषेक शर्मा की कप्तानी वाली अमृतसर सूरमास के खिलाफ शतक लगाया था। उन्होंने नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाई थी, जहां जालंधर ने 265 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर चेज किया था। अब उन्होंने बठिंडा रॉयल्स के खिलाफ खेलते हुए शतक लगाया है और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। प्रभसिमरन अब तक इस लीग में हर मैच में 50+ रन बनाने में सफल रहे हैं।

प्रभसिमरन सिंह का शतकीय प्रहार

बठिंडा रॉयल्स के खिलाफ मोहाली में खेलते हुए जालंधर के कप्तान प्रभसिमरन सिंह ने शतकीय प्रहार किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जालंधर की टीम ने शानदार शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज विश्वनाथ सिंह और प्रभसिमरन सिंह के बीच 34 रनों की साझेदारी हुई। विश्वनाथ 21 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन कप्तान क्रीज पर डटे रहे। पहला विकेट गिरने के बाद टीम ने दो और विकेट जल्दी गंवा दिए, जिससे वे एक समय पर 62/3 हो गए थे। इसके बाद आर्यन यादव ने कप्तान का साथ दिया।

Source: Jagran

Our Sponsors